Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणा15 जुलाई से हरियाणा में भीषण बारिश का अलर्ट जारी

15 जुलाई से हरियाणा में भीषण बारिश का अलर्ट जारी

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Weather: हरियाणा, पंजाब समेत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मूसलाधार बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हरियाणा (Haryana Weather) के अधिकांश जिलों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। सड़कों से लेकर हाईवे और रेलवे ट्रैक सब पानी में डूब गए हैं। बुधवार को बारिश रुकने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

आज भी बारिश की आंशिक संभावना होती दिख रही है। 15 जुलाई के बाद मानसून सक्रिय होगा और बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी।

15 जुलाई से फिर बारिश शुरु (Haryana Weather)

फिलहाल मॉनसून का सिस्टम दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में स्थित होने के कारण 14 जुलाई तक, मॉनसून की सक्रियता कम होने की संभावना है। 14 जुलाई के बाद फिर से मानसून सक्रिय होगा। हरियाणा के उत्तरी जिलों, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, और दक्षिण-दक्षिण पूर्वी जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुड़गांव, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, और पानीपत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 जुलाई से एक बार फिर से राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे राज्य में फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के हालात हैं।

हरियाणा में 97 प्रतिशत से अधिक बारिश

हरियाणा में 1 जून से लेकर 11 जुलाई तक के बारिश के आंकड़े को देखें तो करीब सवा महीने में पूरे प्रदेश में 97 प्रतिशत बारिश से ज्यादा हुई है। इन दिनों में सामान्य बारिश 99.5 एमएम के मुकाबले हरियाणा में औसत 196.1 एमएम बारिश हो चुकी है। 11 जुलाई को 24 घंटे में तो बारिश की अधिकता 306 प्रतिशत ज्यादा रही। 6.6 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले प्रदेश में 26.8 एमएम बारिश हुई है।

कुरुक्षेत्र में सामान्य से  304 प्रतिशत अधिक बारिश

सबसे अधिक बारिश कुरुक्षेत्र में हुई। 1 जून से 11 जुलाई तक कुरुक्षेत्र जिले में 414.4 एमएम हुई है। यह सामान्य से 304 प्रतिशत ज्यादा है। इसके बाद सोनीपत में 310.8एमएम बारिश हुई, जो कि सामान्य से 211 प्रतिशत ज्यादा रही। सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रेवाड़ी, पानीपत, पंचकूला, नूंह, झज्जर, गुरुग्राम, चरखी दादरी में 100 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई।

ये भी पढ़ें- कर्ज से मुक्ति पाने के लिए गुरुवार को करें ये उपाय

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular