Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

- Advertisment -
- Advertisment -

 

Haryana Weather: हरियाणा में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि पांच दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश (Haryana Weather) के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से मौसम के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

https://twitter.com/IMD_Chandigarh/status/1681932082157879296?s=20

इन जिलों में बारिश की संभावना (Haryana Weather)

उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुना नगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी में बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने की आशंका जताई गई है।

हरियाणा के 12 जिले बाढ़ की चपेट में

इतिहास में पहली बार हरियाणावासी बाढ़ की चपेट में आए हैं। राज्य सरकार के अनुसार, राज्य के 12 जिलों में कुल 1,354 स्थानों पर बाढ़ का प्रकोप हुआ है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सभी बाढ ग्रसित  इलाकों में  बाढ़ को नियंत्रण, राहत एवं बचाव, पुनर्वास और नुकसान की भरपाई संबंधी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश के 12 जिले अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल और फरीदाबाद में बाढ़ का प्रभाव हुआ है। उन्होंने बताया कि इन सभी जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार सबसे ज्यादा 315 जगहों पर अंबाला में, 298 जगहों पर कुरुक्षेत्र में और 221 जगहों पर यमुनानगर में बाढ़ का प्रकोप हुआ है।

ये भी पढ़ें- जानिए इस साल कब मनाया जायेगा करवा चौथ, नोट कर लें ये तारीख

इनके अलावा, कैथल जिले में 128 जगहों पर, फतेहाबाद में 94 जगहों पर और पंचकूला में 84 जगहों पर बाढ़ ने नुकसान पहुंचाया है। करनाल जिले में 66, फरीदाबाद में 54, पलवल में 32, सोनीपत में 25, सिरसा में 23 और पानीपत में 14 स्थान बाढ़ से प्रभावित घोषित किए गए हैं।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular