Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणाजानिए हरियाणा के मौसम का 5 दिनों का हाल

जानिए हरियाणा के मौसम का 5 दिनों का हाल

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Weather: 2 अगस्त से हरियाणा में फिर से मानसून का दौर शुरु हुआ था। लेकिन इसके बाद अब मौसम शुष्क होने वाला है। बारिश का दौर थमने वाला है। आज प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी होने की संभावना है। लेकिन मौसम में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

अगले चार-पांच दिनों में बारिश की संभावना नहीं 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मॉनसून टर्फ के अब सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना बन रही है। जिससे हरियाणा राज्य में अगले चार- पांच दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। प्रदेश में मौसम 9 अगस्त तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। नमी वाली हवा के प्रभाव से राज्य के उत्तरी जिलों (पंचकूला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल) में कहीं-कहीं हल्की बारिश और दक्षिण पश्चिमी जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी) में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी 

बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश के मौसम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बीते दिनों मॉनसून एक्टिव हुआ तो लगातार प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहा। लेकिन तापमान में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। लेकिन अब तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें-हरियाणा में चलेगी दुनिया की सबसे बड़ी हाइड्रोजन ट्रेन

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular