Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में 4 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

हरियाणा में 4 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Haryana Weather: आज से 4 दिनों तक हरियाणा (Haryana Weather) में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से 2 मई तक प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। मई का महीना ही बारिश और ठंड के साथ शुरू हो रहा है। रात में करीब 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई।

पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश (Haryana Weather)

आज से हरियाणा एक नए पश्चिमी विक्षोभ का सामना करेगा।  पहले बताया जा रहा था कि 1 मई से 2 दो मई तक बारिश होगी लेकिन अब नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 4 मई तक बारिश होगी। पूरे राज्य के अलग- अलग इलाकों में रुक- रुक कर हल्की से तेज बारिश हो रही है। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि का भी खतरा मंडरा रहा है। अंबाला, यमुनानगर, कैथल, जींद करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र समेत कई अन्य जिलों में रात के समय बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आज पूरे प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि और हवा की गति रहेगी।  इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य में मौसम एक साथ नहीं बिगड़ने वाला है लेकिन इसका असर इलाकों में रुक- रुक कर देखने को मिलेगा।

तापमान में भारी गिरावट 

बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। जहां हरियाणा में अप्रैल के महीने में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा था। वहीं अब न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से नीचे जा रहा है। सुबह शाम ठंडी हवा के झोंके लोगो को गर्मी में निहाल कर रहे हैं। अप्रैल महीने में सामान्य से 5 एमएम पानी ज्यादा बरसा है। गरज और चमक के साथ कुछ जिलों में बारिश और अधिकांश जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की प्रबल संभावना हैष 2 मई को खतरा आज से ज्यादा है। 3 और 4 मई को भी बारिश का येलो अलर्ट है।

ट्विटर पर अब खबर पढ़ने के लिए देना होगा चार्ज

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular