Friday, July 5, 2024
Homeखेल जगतहरियाणा खेल विश्वविद्यालय का नाम यूजीसी की मान्यता प्राप्त सूची में पुनः...

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का नाम यूजीसी की मान्यता प्राप्त सूची में पुनः शामिल

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का नाम यूजीसी की मान्यता प्राप्त सूची में पुनः शामिल  करते हुए इसे डिफॉल्टर लिस्ट से हटा दिया गया है। खेल विश्वविद्यालय ने सितंबर 2023 में अपने पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की थी  तथा अप्रैल 2024 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अफिलिएशन  प्राप्त हुई थी। एक नए संस्थान के रूप में कुछ प्रशासनिक प्रक्रियाओं में समय लगता है, जिसमें लोकपाल (ओम्बड्समैन) की नियुक्ति भी शामिल थी। इस देरी के कारण विश्वविद्यालय को अस्थायी रूप से यूजीसी की डिफॉल्टर सूची में रखा गया था। अशोक कुमार बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर इस स्थिति का फायदा उठाया, जिससे हरियाणा की पहली सरकारी खेल विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किये जा रहे ये दावे निराधार थे और केवल संस्थान की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किए गए थे।

अशोक कुमार ने कहा कि हमें यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि लोकपाल की नियुक्ति अब पूरी हो चुकी है और यूजीसी ने इस बात को अपने रिकॉर्ड में तुरंत अपडेट कर दिया है तथा हरियाणा खेल विश्वविद्यालय को डिफॉल्टर सूची से हटा कर पुनः मान्यता प्राप्त सूची में शामिल कर लिया गया है, जो हमारे द्वारा शासन और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

उन्होंने कहा कि हम जनता और छात्रों से अनुरोध करते हैं कि इस अवधि के दौरान फैलाई गई किसी भी भ्रामक जानकारी को नजरअंदाज करें। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय खेल शिक्षा के लिए देश का सर्वोच्च संस्थान बनने के अपने विजन और मिशन के प्रति पूर्णत:  समर्पित है तथा छात्रों को शीर्ष श्रेणी की सुविधाएं और अवसर प्रदान करता रहेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular