Sunday, September 29, 2024
Homeशिक्षाHaryana School Timings Changed : गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूलों का...

Haryana School Timings Changed : गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूलों का समय बदला, 1 जून से छुट्टियों का भी एलान

Haryana School Timings Changed : प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया। इसमे ग्रीष्म ऋतु के दौरान विद्यार्थियों को लू तथा गर्मी की विभिषिका से बचाने हेतु के लिए निर्देश जारी किए गए है।

अब स्कूल सुबह सात बजे से लगेंगे। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर 12 बजे छुट्टी हो जाएगी। वहीं दोहरी शिफ्ट वाले विद्यालयों में पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर पौने 12 बजे से लगेगी। जो स्कूल दो शिफ्टों में चलते हैं वहां पहली शिफ्ट सुबह 7 से 11:30 बजे तक लगेगी और दूसरी शिफ्ट 11:45 से शाम 4:15 बजे तक चलेगी।

स्कूलों की छुट्टियों का भी एलान

वहीं शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियों का भी एलान कर दिया है। इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।  राज्य के सभी विद्यालयों (सरकारी तथा प्राइवेट) में एक जून से 30 जून तक अवकाश रहेगा। 1 जुलाई, 2024 (सोमवार) से विद्यालय पुनः की भांति खोले जाएंगे।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular