Thursday, September 19, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ई-मेल हुई हैक, HTET परीक्षार्थियों के लिए...

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ई-मेल हुई हैक, HTET परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड ने जारी किया ये अलर्ट

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ई-मेल हैक हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 के लिए बनाई हेल्प डेस्क ई-मेल को शरारती तत्वों ने हैक कर लिया। जिसके बाद शिक्षा बोर्ड प्रशासन हरकत में आया। इसके बारे में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई।

बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि HTET परीक्षा के लिए जिन भी अभ्यर्थियों की कोई समस्या थी जैसे आवेदन करने की, फीस जमा करने की या कोई त्रुटि को ठीक करवाने की तो उनके समाधान के लिए हेल्प डेस्क ई-मेल बनाई गई थी। जो कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा अब हैक कर लिया गया है।

चेयरमैन बोले ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस ईमेल आईडी का अब काम भी नही है, ना ही इस मेल के माध्यम से किसी अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी जा रही और ना ही कोई उनसे अतिरिक्त जानकारी ली जा रही। उन्होंने कहा कि [email protected] से अगर किसी भी अभ्यर्थी को कोई भी संदेश प्राप्त होता है तो उसे अनदेखा करें और किसी भी झांसे में ना आए। उन्होंने बताया कि HTET 2023 से संबंधित सभी जानकारियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दी जाएंगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular