Friday, August 28, 2026
HomeGT एक्सक्लूसिव'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: मुख्यमंत्री धामी ने अपनी माताजी के...

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: मुख्यमंत्री धामी ने अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी माताजी बिशना देवी के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री के पुत्र दिवाकर ने भी इस अवसर पर पौधा लगाया।

इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माa के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “मां जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है। मां और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे अपनी माताओं के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण स्वयं करें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular