Saturday, July 6, 2024
HomeहरियाणाभिवानीHBSE : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को मिलेगा प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड

HBSE : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को मिलेगा प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड

- Advertisment -
- Advertisment -

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी. पी. यादव ने बोर्ड की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को परीक्षाओं में नकल रोकने एवं पारदर्शिता लाने के लिए  अपनाई गई नई तकनीक  क्यू-आर कोड व अल्फा न्यूमेरिक कोड के लिए बहुचर्चित स्कोच ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सर्वोच्च स्कोच अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड 13 जुलाई, 2024 को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्कोच सम्मान समारोह में दिया जाएगा।

इस आशय की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि स्कोच ग्रुप भारत का एक सच्चा स्वतन्त्र सम्मान है जो अपनी कठोर और स्वतन्त्र परिणाम आधारित मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए जाना जाता है। अधिकांश राज्यों और संगठनों को वरिष्ठतम स्तरों पर यह सर्वोच्च स्वतन्त्र सम्मान प्राप्त होता है। यह राज्य के विभिन्न विभागों, नगर निगमों, पंचायतों आदि द्वारा लागू की गई परियोजनाओं की वार्षिक स्कोच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रिपोर्ट में राज्यस्तरीय रैंकिंग निर्धारित करता है, जिसे गुणवत्ता का स्वर्ण मानक माना जाता है।

उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने एवं पारदर्शिता लाने के लिए क्यू-आर कोड व अल्फा न्यूमेरिक कोड की तकनीक को अपनाया गया था। इस तकनीक से नकल के मामले लगभग न के बराबर सामने आए तथा रिकार्ड समय में परीक्षा परीणााम को जारी करने में सफलता प्राप्त की। जिसकी सराहना देश-प्रदेश में विभिन्न प्रिन्ट व इलेक्टोनिक समाचार पत्रों तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में की गई। स्कोच ग्रुप द्वारा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को नकल रोकने के लिए अपनाई गई नई तकनीकों के परीक्षार्थियों के भविष्य पर पड़े सकारात्मक प्रभावों की सराहना करते हुए उनके बहुप्रतिष्ठत सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किया गया है।

डॉ. यादव ने बताया कि शिक्षा बोर्ड को इतिहास में पहली बार परीक्षाओं मे किए गए सुधारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्कोच अवार्ड से नवाजा गया है जिससे शिक्षा बोर्ड को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई है। इस पद्धति को अब देश के कई शिक्षा बोर्डों द्वारा अपनाया जा रहा है।

डा० यादव ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों की वजह से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज देश के अग्रणी शिक्षा बोर्डों की पंक्ति में अपनी जगह बनाने में सफल हुआ है। उन्होंने बोर्ड की इस उपलब्धि के लिए बोर्ड के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहना की व उन्हें स्कोच अवार्ड जीतने पर बधाई दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular