Thursday, September 19, 2024
HomeहरियाणारोहतकHaryana Roadways : रोहतक रोडवेज डिपो की 24 बसों का 2025 में...

Haryana Roadways : रोहतक रोडवेज डिपो की 24 बसों का 2025 में हो जाएगा समय पूरा

रोहतक : जनवरी 2025 में रोडवेज डिपो की 24 बसों का समय पूरा होने जा रहा है। जनवरी 2025 में इन बसों को पूरे दस साल होने जा रहे हैं।

फिलहाल यह बसें गांव समेत अन्य रूटों पर दौड़ रही है। समय पर मैटेंनेस के चलते यह बसें फिलहाल रूटों पर दौड़ रही है। जल्द ही नई बसों की डिमांड के लिए रोडवेज मुख्यालय को भी पत्र लिखा जाएगा। ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। यात्रियों को किसी तरह की परेशान न हो।

बस स्टैंड से रोजाना 30 हजार छात्रों से अलग दैनिक यात्री व अन्य यात्री सफर करते है। यहां से पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़ व धार्मिक रूटों पर भी बसों का आवागामन होता है। चार माह पहले भी रोडवेज डिपो से सात बसों का समय पूरा हुआ था। लेकिन उनके समय पूरा होने से पहले ही डिपो अधिकारियों ने मुख्यालय को पत्र भेज नई बसें मंगवा ली थी।

डिपो को जो नई बसें मिली थी वह 58 सीटर बसें मिली थी। जो फिलहाल लंबे रूटों पर दौड रही है। वहीं अब होने जा रहा है, विभाग बसों का समय पूरा होने से पहले ही बसों की डिमांड भेजेगा। ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। किसी भी यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े।

डिमांड पत्र भिजवा दिया जाएगा
दिसंबर माह से पहले ही डिमांड पत्र भिजवा दिया जाएगा। यह एक प्रक्रिया है, जो सुचारू रूप से चलती रहती है। हर दस साल बाद बसें रिटायर होती है। जिनका समय पूरा हो गया है उनकी जगह नई बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। -सुरेंद्र सिवाच, वर्कशाप मैनेजर, रोडवेज डिपो

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular