Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा पुलिस की नशा मुक्ति के लिए नई पहल ,युवाओं हेतु आयोजित...

हरियाणा पुलिस की नशा मुक्ति के लिए नई पहल ,युवाओं हेतु आयोजित करवाई जाएगी खेल प्रतियोगिताएं

- Advertisment -
- Advertisment -

चंडीगढ़। हरियाणा में नशा मुक्ति के लिए पुलिस एक नई पहल शुरू करने जा रही है।हरियाणा पुलिस युवाओं को खेल प्रतिस्पर्धाओं के जरिए नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करेगी। इस कड़ी में पानीपत में युवाओं के लिए खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें 2200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया है। इस पहल पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए सही माध्यम है।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांवों में खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही है। हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई इस पहल से जुड़ते हुए युवा बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस पहल में पुलिसकर्मी, एक्स सर्विसमैन तथा खिलाड़ी युवाओं के पथ प्रदर्शक का कार्य करते हैं।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का सबसे सशक्त माध्यम है जिससे न केवल युवाओं का शारीरिक विकास होगा बल्कि वे भविष्य में भी कई तरह की फिटनेस परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। इसी कड़ी में पानीपत जिला में भी युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें 2200 से अधिक युवाओं ने भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। इसी प्रकार जिला हिसार, भिवानी, दादरी, सिरसा, डबवाली, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में भी खेल गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस पहल से पुलिस में कार्यरत एसपीओ जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है और जो सेना व पैरामिलिट्री में खेलों में अपनी सेवाएं दे चुके है। उन्हें गांवों में नियुक्त किया गया है। इसके तहत पुलिस विभाग के एसपीओ, पुलिसकर्मियों और खिलाड़ियों को वहां सुबह और शाम को अधिक से अधिक युवाओं को स्टेडियम में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान ऐसे खिलाड़ियों की टीम तैयार की जा रही है जिससे वे जिला स्तरीय तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

खेलों के माध्यम से युवाओं को किया जा रहा प्रेरित
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि युवा देश का भविष्य है ऐसे में जरूरी है कि उनकी ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को नशामुक्ति अभियान से भी जोड़ा जा रहा है जिससे वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ग्राम व वार्ड प्रहरी भी पिछले कई महीनो से गांव व वार्ड में नशा बेचने वाले तथा खरीदने वाले आरोपियों का रिकॉर्ड तैयार करते हुए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

पहले भी हो चुके नशे मुक्त को लेकर कई कार्यक्रम
कपूर ने बताया कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गत वर्ष 1830 जागरूकता अभियान आयोजित किए गए, जिसमें 9 लाख 59 हजार 205 लोगों ने भाग लिया। इसी प्रकार, नशा तस्कर के खिलाफ अभियान चलाते हुए ब्यूरों द्वारा प्रदेश में बीते साल 3823 एफआईआर दर्ज की गई और 5460 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, नशा मुक्ति अभियान के तहत गत वर्ष 1 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व मे साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular