Thursday, March 6, 2025
Homeहरियाणामनचलों पर पुलिस की पैनी नजर : सार्वजानिक स्थानों पर हुडदंगबाजी करने...

मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर : सार्वजानिक स्थानों पर हुडदंगबाजी करने वालों की खैर नहीं

महिलाओं और युवतियों पर फब्ती कसना या किसी प्रकार की छेड़छाड़ करना मनचलों को मंहगा पड़ सकता है। सार्वजानिक स्थानों पर महिलाओं और युवतियों पर फब्ती कसना युवाओं को सलाखों के पीछे भेज सकता है। इस सम्बन्ध में कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने आदेश जारी किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने सार्वजानिक स्थानों, महिला कॉलेज/स्कूलों के आसपास गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस द्वारा ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पर महिलाओं और युवतियों के साथ फब्ती कसने या छेड़छाड़ करने की शिकायतें मिली हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में एक है तथा महिलाओं की सुरक्षा करना तथा महिलाओं को सुरक्षित महसूस करवाना पुलिस का कर्तव्य है। सार्वजानिक स्थानों, महिला कॉलेज/स्कूलों के आसपास महिलाओं और युवतियों पर फब्ती कसने तथा छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आदेशों की पालना करते हुए महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कुलबीर कौर की टीम ने दुर्गा शक्ति टीम के साथ मिलकर शहर के चिन्हित हॉट स्पॉट स्थानों का दौरा किया । इस दौरान महिला टीम ने कॉलेज/स्कूलों के आसपास खड़े करीब 14 लड़कों से पूछताछ की। बाद में महिला टीम ने लड़कों के परिवारजनों से बात करवाकर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस टीम ने कॉलेज/स्कूलों के आसपास चाय वगैरा की दुकान करने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि अपने पास बेवजह लड़कों का ना बैठने दें। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा जिससे कि कॉलेज/स्कूलों के आसपास मनचलों पर नजर रखी जा सके।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular