Saturday, April 20, 2024
Homeहरियाणामेवात से हरियाणा परिवर्तन पद यात्रा का हुआ आगाज

मेवात से हरियाणा परिवर्तन पद यात्रा का हुआ आगाज

Haryana Parivartan Padayatra : इन दिनों खूब यात्राओं का दौर चल रहा है। एक के बाद एक नेता अपनी-अपनी यात्रा पर निकल रहे हैं। बीते दिनों ही कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा को पूरा किया। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हुए हैंं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी गरीब संपर्क यात्रा पर हैं। अब इस कड़ी में इनेलो  अभय सिंह चौटाला का भी नाम जुड़ गया है।  हरियाणा की इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) पार्टी ने मेवात से “हरियाणा परिवर्तन पद यात्रा” (Haryana Parivartan Padayatra) का आगाज कर दिया है।

अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना (Haryana Parivartan Padayatra)

मेवात के पुन्हाना (Punhana) हल्के के सिंगार गांव से इस यात्रा के पहले दिन इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। साथ हरियाणा बीजेपी के साथ गठबंधन वाली जेजेपी को घेरते हुए कहा इनसे प्रदेश का छुटकारा दिलाने के लिए यह यात्रा शुरू की है। इन्होने संविधान और प्रजातंत्र पर कुठाराघात किया जा रहा है। अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का बिना नाम लिए इशारों ही इशारों में कहा कि जब मैं विधानसभा में लुटेरी सरकार की पोल खोल रहा था तब विपक्ष के लोग मेरा साथ देने की जगह चुटकुले सुनाकर मामले को रफा दफा करवाने में सत्ता पक्ष का सहयोग दे रहे थे।

मेवात का विकास गुरुग्राम की तर्ज पर : अभय सिंह चौटाला 

मेवात के लोगों से अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगले चुनाव में मेवात इलाके की तीन की तीन सीट इनेलो की झोली में डाली और सरकार बनी तो मेवात का विकास गुरुग्राम की तर्ज पर करवाने का काम करेंगे। वहीं इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने अपने भाषण को छोटा रखते हुए कहा कि मेवात के लिए उनकी सरकार में क्या कुछ काम हुए ये सब गिनवाने की जरूरत नहीं हैं । अब वक्त आ गया है एक बार फिर हम मिलकर अपनी लड़ाई को लड़े।  ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। इस उद्देश्य में मेवात इनेलो का साथ दे।

एलन मस्क ने ट्विटर में फिर की कर्मचारियों की छंटनी

https://garimatimes.in/twitter-layoffs-elon-musk-again-lays-off-employees-in-twitter/

आपको बता दें कि “हरियाणा परिवर्तन पद यात्रा 7 महीने तक चलेगी। इस यात्रा का समापन 25 सितंबर को कुरुक्षेत्र में होगा। हर विधानसभा में कम से कम 3 दिन यह यात्रा ठहरने वाली है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular