Friday, April 19, 2024
Homeदुनियाएलन मस्क ने ट्विटर में फिर की कर्मचारियों की छंटनी

एलन मस्क ने ट्विटर में फिर की कर्मचारियों की छंटनी

Twitter Layoffs: अपने वादे से मुकरते हुए एक बार फिर से एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी (Twitter Layoffs) कर दी है। ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। द वज रिपोर्ट के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नंवबर 2022 के बाद अब ज्यादा संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। एलन मस्क ने इंजनियरिंग और सेल्स डिपार्टमेंट में काम कर रहे कई कर्मचारियों को नौकरी से  निकाला है। नवंबर के बाद ट्विटर में ये तीसरे राउंड की छंटनी हुई है।

800 कर्मचारियों की छंटनी (Twitter Layoffs)

17 फरवरी को द इंफार्मेंशन की रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्विटर ने अपने सेल्स विभाग से कर्मचारियों की छंटनी की है। फरवरी में कितने कर्मचारियों की छंटनी हुई है ये जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।  वहीं दूसरी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ट्विटर के 2000 कुल कर्मचारियों में से 800 कर्मचारियों की छंटनी जनवरी के अंत में हुई है।

एलन मस्क ने तोड़ डाला अपना वादा 

एलन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है तब से लेकर अब तक हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुके हैं। पहली छंटनी के बाद एलन मस्क ने वादा किया था कि अब और कर्मचारियों की छंटनी नहीं की जाएगी। लेकिन अपने वादे को तोड़ते हुए एलन मस्क ने फरवरी में एक बार फिर से कर्मचारियों की छंटनी कर डाली है।

होली पर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन, यहां देखें लिस्ट

एलन मस्क से नाखुश  कर्मचारी 

ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क के रैवये से कर्मचारी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।  एलन मस्क ट्विटर पर बेहतर ​विज्ञापन लाना चाहते हैं, जिस कारण वह कर्मचारियों के साथ तीखा रवैया अपना रहे हैं।  एक कर्मचारी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ट्विटर अपने विज्ञापन में 2 से 3 महीने में सुधार कर सकती है, न कि 1 हफ्ते में। एलन मस्क चाहते हैं कि 1 हफ्ते में ही ट्विटर का विज्ञापन पहले के मुताबिक बेहतर हो जाए।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular