Saturday, October 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकफर्जी लॉटरी के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, रोहतक पुलिस ने जारी...

फर्जी लॉटरी के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, रोहतक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

रोहतक : साइबर अपराधी झांसा देते हुए फर्जी लॉटरी के नाम पर आप के साथ धोखाधड़ी कर सकते है। ऐसी धोखाधड़ी से सावधान रहें। जालसाज फर्जी लॉटरी के नाम पर आमजन को तरह-2 के प्रलोभन देकर आपकी व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर पैसे हड़प लेते है।

एसपी हिमांशु गर्ग ने कहा कि कुछ जालसाज काल्पनिक पेशकश करते है जैसे कि आप कार/नकद राशि/इलैक्ट्रॉनिक्स आदि जीत सकते है। जालसाज विभिन्न माध्यमों से जैसे टैक्सट मैसेज, व्हाट्सएप, कॉल, ईमेल या डाक द्वारा आपको विभिन्न चीजे जीतने का प्रलोभन देते है जो बदले मे आपको अपना बैंक विवरण, पता, क्रेङिट कार्ङ या व्यक्तिगत जानकारी भेजने पर मजबूर करते है। आमतौर पर ऐसे मामलों मे फीस की मांग की जाती है जो जीतने से पहले भुगतान करना जरूरी है। जालसाज के धोखे मे आकर पीड़ित पैसे खो देता है और बदले मे कुछ नही मिलता है। यदि आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करते है तो उनका प्रयोग आगे चलकर आपराधिक धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों के लिए भी किया जा सकता है।

ठगी का यह तरीका अपनाते

जालसाज आपको पोस्ट,कोरियर, ई-मेल के द्वारा पत्र या स्क्रैच कार्ड भेजते है। जिसमे लिखा होता है कि आपने उच्च मूल्य जैसे कि कार, मोटरसाईकिल या इलेक्ट्रॉनिक्स आदि का इनाम जीता है। जालसाज द्वारा पत्र मे आपको एक फोन नम्बर दिया होता है जिस पर कॉल करने के लिए कहा जाता है या एक नकली वेबसाइट पर निर्देशित किया जाता है। जालसाज आपको एक वेबसाइट पर भी आकर्षित कर सकते है जो ई-कॉमर्स वेबसाइट के समान दिखाई देती है या आपको एक नकली या मनगढ़ंत प्रमाण पत्र भेज सकते है। जालसाज खुद को कर्मचारी या संदर्भित ई-कॉमर्स कंपनी के सदस्य होने का दावा करते हैं और प्रमाण के रूप में नकली पहचान पत्र दिखा सकते हैं।

जालसाज द्वारा व्यक्तिगत जानकारी और जमा शुल्क (कोरियर शुल्क, कर, सीमा शुल्क, शिपिंग, आदि) की मांग लाटरी के इनाम की एक्सपायरी डेट का हवाला देकर की जाती है। इस राशि को नकद में या स्कैमर्स द्वारा नियंत्रित बैंक खातों में किए जाने की मांग की जाती है और जालसाज गलत तरीके से पैसे हड़प लेते हैं और बाद में उसी के साथ फरार हो जाते हैं।

अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है या आप किसी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो बिना किसी देरी के जल्द से जल्द इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, डायल 112 व साइबर थाना रोहतक और नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में सूचना दें।

यह बरतें सावधानी

  • बैंक खातों, क्रेडिट कार्ड, फोन या ईमेल भेजने वाले को अपनी व्यक्तिगत, निजी जानकारी का खुलासा न करें क्योंकि इससे पहचान की चोरी हो सकती है।
  • संदिग्ध ई-मेल का जवाब न दें या संदेहास्पद लिंक पर क्लिक ना करें क्योंकि वे मैलवेयर या वायरस हो सकता है। कभी भी जालसाज द्वारा भेजे गए ऑनलाइन फॉर्म को न भरे।
  • लॉटरी की राशि लेने के लिए कभी किसी को अग्रिम (एडवांस) शुल्क न दें। कोई आपसे अग्रिम शुल्क की मांग नहीं करेगा यदि आप मनी लॉटरी की राशि प्राप्त करते हैं।
  • याद रखें यदि आपने लाटरी मे भाग नहीं लिया है तो आप कभी भी लॉटरी नहीं जीत सकते है।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular