Friday, April 10, 2026
Homeदेशहरियाणा में BSP नेता की गोली मारकर हत्या, दो साथी घायल

हरियाणा में BSP नेता की गोली मारकर हत्या, दो साथी घायल

अंबाला:  मुख्यमंत्री नायब सैनी के गृह क्षेत्र नारायणगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता हरबिलास रज्जुमाजरा की हत्या गोली मारकार हत्या कर दी गई जबकि दो साथी घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात नारायणगढ़ शहर के बीचों बीच आहलुवालिया पार्क के पास शुक्रवार देर शाम हुई। जब बसपा के प्रदेश सचिव व विधानसभा चुनाव लड़ चुके 41 वर्षीय हरबिलास रज्जूमाजरा अहलूवालिया पार्क के नजदीक बैठे हुए थे। इसी दौरान हमलावरों ने बसपा नेता समेत तीन लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हरबिलास के सीने में पांच गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी (पुनीत डांग और गूगल पंडित) हमले में घायल हो गए। जिन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया गया है। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही अंबाला के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि हरबिलास ने विधानसभा चुनाव 2024 में बसपा-इनेलो गठबंधन की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनको 27,440 मत मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

 

RELATED NEWS

Most Popular