Monday, May 4, 2026
Homeहरियाणारोहतकनगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत, ​सांपला में जुटेंगे...

नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत, ​सांपला में जुटेंगे दिग्गज नेता

​रोहतक : हरियाणा में आगामी 10 मई को स्थानीय नगर निकाय चुनावों को राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को धार देना शुरू कर दिया है।

चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया 2 मई को सांपला (रोहतक), नगर पालिका धारूहेड़ा और नगर परिषद रेवाड़ी की महत्वपूर्ण चुनावी बैठकों को संबोधित करेंगे।

​प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठकों का सिलसिला सुबह 10:00 बजे नगर पालिका सांपला से शुरू होगा। सांपला स्थित चुनाव कार्यालय में आयोजित होने वाली इस बैठक में सभी पार्षद प्रत्याशी, चुनाव प्रभारी और प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के साथ मुख्य रूप से ​कैबिनेट मंत्री एवं चुनाव प्रभारी (सांपला नगर पालिका) डॉ.अरविंद शर्मा, चुनाव सह प्रभारी एवं रोहतक के मेयर ​रामअवतार वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष ​एडवोकेट रणवीर ढाका ​विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

शमशेर सिंह खरक ने बताया कि इन बैठकों का मुख्य एजेंडा चुनाव रणनीति को अंतिम रूप देना, बूथ स्तर पर प्रबंधन को सशक्त बनाना और संगठनात्मक तालमेल को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का लक्ष्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और सशक्त संगठन के बल पर नगर निकाय चुनावों में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करना है।

​सांपला की बैठक के उपरांत डॉ. सतीश पूनिया धारूहेड़ा नगर पालिका और रेवाड़ी नगर परिषद के लिए निर्धारित अहम बैठकों में शिरकत कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे।

RELATED NEWS

Most Popular