Saturday, February 28, 2026
Homeहरियाणाप्रदेशभर में मनाई जननायक चौधरी देवीलाल की 111वीं जयंती, सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर...

प्रदेशभर में मनाई जननायक चौधरी देवीलाल की 111वीं जयंती, सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर किया याद

Haryana News :  देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 111वीं जयंती को जननायक जनता पार्टी ने प्रदेशभर में पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। जेजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी जिलों में नुक्कड़ सभाएंरक्तदान शिविरपौधरोपणजरूरतमंदों की सहायता जैसे अनेक सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और जन-जन तक चौ. देवीलाल की विचारधारा पहुंचाई। सिरसा में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला व विधायक नैना चौटालाउचाना में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और डबवाली में जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने अपने जीवन में सदैव किसानकमेरे के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष राजनीतिक पद तक पहुंचने वाले चौ देवीलाल ने धरातल पर अपने लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए बेहतर योजनाएं बनाई और उन्हें अमलीजामा पहनाया। अजय चौटाला ने कहा कि देवीलाल की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज हरियाणा में बुजुर्गों को देशभर में सबसे अधिक पेंशन मिल रही है। उन्होंने कहा कि चौ देवीलाल द्वारा किसानों के कर्जे माफ कर उन्हें सुदृढ़ बनाने जैसे अनेक कार्य अन्य राज्य की सरकारों ने भी अपनाए थे। डॉ. चौटाला ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह जरूरी है कि ऐसी महान शख्सियत के जीवन से प्रेरणा ली जाए।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने परदादा जननायक चौ देवीलाल की जयंती पर उचाना के गांव गुरुकुल खेड़ा में उन्हें नमन कर अपने चुनाव प्रचार अभियान पर निकले। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल जैसे महान पुरुष के दिखाए हुए रास्ते पर जेजेपी निरंतर आगे बढ़ रही है और निस्वार्थ भाव से प्रदेश हित में जेजेपी का संघर्ष सदैव जारी रहेगा।

डबवाली के गांव चौटाला में स्थापित चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

RELATED NEWS

Most Popular