Sunday, August 30, 2026
Homeदिल्लीNarendra Modi Gohana Rally: जाटलैंड की धरती पर गरजे पीएम मोदी, बोले-...

Narendra Modi Gohana Rally: जाटलैंड की धरती पर गरजे पीएम मोदी, बोले- हरियाणा को बर्बाद कर देगी कांग्रेस

हरियाणा में पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के गढ़ यानी सोनीपत के गोहाना में बुधवार को पीएम मोदी ने जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे।इस दौरान उन्होंने कहा कि सारे बुजुर्गों, भाई-बहनों, नौजवान साथियों को राम-राम। सोनीपत की इस धरती से मैं देश के महान सपूत सर छोटू रामजी को प्रणाम करता हूं। सर छोटू रामजी का जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा।

इस दौरान रैली में मोदी ने कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किये। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं और किसानों का भविष्य BJP सरकार में ही सुरक्षित है। इसलिए आगामी चुनावों में बीजेपी को वोट देने को लेकर अपील की।

वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो हरियाणा को बर्बाद कर देगी। देश के सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार को जन्म देने वाली पार्टी कांग्रेस है। कांग्रेस को देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले कांग्रेस ने हरियाणा को दामादों और दलालों के हवाले कर दिया था। किसानों की जमीनों को जमकर लूटा गया। इसलिए अगर उनसे बचना है तो बीजेपी को जिताना होगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular