Tuesday, August 25, 2026
Homeहरियाणारोहतकराज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित, 13 दिसंबर तक...

राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित, 13 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवदेन

रोहतक : उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा व हरेड़ा द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवदेन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2024 है। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए दो लाख रुपये तक प्रदान किए जाएंगे।

धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा तकनीक व ऊर्जा दक्षता का उचित प्रयोग करने वाली संस्थाओं को राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा, इनमें इनोवेशन या नई प्रौद्योगिकियों या अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं में नई प्रचार परियोजनाओं को शामिल किया गया है।

ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए हरेडा की वेबसाइट www.hareda.gov.in पर लॉगइन या संबंधित जिला के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य परियोजना अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular