Friday, May 3, 2024
HomeहरियाणारोहतकHaryana Mausam : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में बदला...

Haryana Mausam : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज, जानें आगे कैसा रहेगा

- Advertisment -
- Advertisment -

मार्च महीने की शुरुआत से ही हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभों का असर से सम्पूर्ण इलाके में बार-बार मौसम में उलटफेर जारी है। जिसकी वजह लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। सम्पूर्ण इलाके में इस दौरान ठंड और गर्मी का खेल भी जारी है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली से सर्दी की उलटी गिनती शुरू होने वाली है। पिछले कुछ दिनों से बार बार पश्चिमी विक्षोभों ने मौसम के गणित को बदल दिया है। आमतौर पर फाल्गुन माह में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाती है और गर्मी की दस्तक हो जाती है। परन्तु इस साल मार्च के पहले पखवाड़े में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। क्योंकि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए जिससे पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली बादल वाही बारिश/बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की गतिविधियों से लगातार सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट जारी रही। परन्तु मार्च महीने के दूसरे पखवाड़े में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय क्योंकि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में बादल वाही और महेंद्रगढ़ चरखी दादरी रेवाड़ी गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद पलवल,दादरी, यमुनानगर पंचकूला अंबाला जिलों पर हल्की बारिश/बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।

यह मौसम प्रणाली कल हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगी उसके बाद हवाएं उत्तरी होने से एक बार तीन चार दिनों तक तापमान में हल्की गिरावट परन्तु उसके बाद धीरे-धीरे हवाएं पूर्वी और दक्षिणी होने से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी दिन के तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक होने वाले हैं जबकि रात्रि तापमान भी 20.0 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक होने वाले हैं महीने के अंत में तापमान में और रिकॉर्ड तोड बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सम्पूर्ण इलाके से सर्दी की उलटी गिनती और गर्मी की दस्तक हो जाएगी। सम्पूर्ण इलाके में दिन बड़े होने लगेंगे साथ ही साथ सूर्य ज्यादा समय रहेगा जिससे सुबह और शाम की ठंड कम हो जाएगी।

बुधवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस से 15.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि सम्पूर्ण राज्य में दिन के तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular