Tuesday, February 24, 2026
HomeहरियाणारोहतकHaryana Weather : मौसम विभाग का अलर्ट- हाड़ कंपाने वाली ठंड और...

Haryana Weather : मौसम विभाग का अलर्ट- हाड़ कंपाने वाली ठंड और शीत लहर के लिए हो जाएं तैयार…

Haryana Weather : मौसम का मिजाज बदल रहा है। हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में लगातार ठंड के तेवर तीखे होने लगे हैं। मंगलवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रात्रि तापमान सिंगल्स डिजिट में पहुंच गया है।

मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में जैसे ही मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे बढ़ी वैसे ही सम्पूर्ण इलाके में उत्तरी बर्फिली हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से ठंड अपने तेवरों को दिखाने लगी है( तापमान में गिरावट जारी है।

आज राजस्थान के फतेहपुर सीकर का रात का पारा लुढ़क कर 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि हरियाणा में बालसमंद का तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सम्पूर्ण इलाके में लगातार दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है और हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी साथ ही साथ सुबह के घंटों में हवा शांत रहीं तो हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा साथ ही साथ कुछ स्थानों पर पाला जमने की स्तिथि से इंकार नहीं किया जा सकता।

सम्पूर्ण इलाके में आमजन को कड़ाके की हाड़ कंपा देने वाली ठंड से रूबरू होना पड़ेगा। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मंगलवार को भी हरियाणा कुछ स्थानों पर शीतलहर देखने को मिल रही है।

RELATED NEWS

Most Popular