Haryana Mausam Updates : हरियाणा के मौसम में बदलाव को दौर जारी है। रात व सुबह के समय सर्दी बरकरार है। गुरुवार को भी रोहतक समेत कई जिलों में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 12 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 12 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने की संभावना है तथा 8 व 9 फरवरी को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। परंतु 10 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह व देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है।