Monday, February 16, 2026
Homeदेशहरियाणा को MBBS की 200 सीटों की मिली सौगात : भिवानी तथा...

हरियाणा को MBBS की 200 सीटों की मिली सौगात : भिवानी तथा कोरियावास मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से होंगे एडमिशन

चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयास रंग लाए और उनके पत्र लिखने के मात्र 13 दिन में हरियाणा को एमबीबीएस (MBBS) की 200 सीटों की सौगात मिल गई। अब हरियाणा के जो प्रतिभावान विद्यार्थी नीट के एग्जाम में मेरिट में आए थे उनका अपने प्रदेश में ही एडमिशन लेने का सपना साकार हो सकेगा।

आरती सिंह राव ने भिवानी और कोरियावास (महेंद्रगढ़) मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 100 -100 सीटों पर एडमिशन की अनुमति देने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने गत 19 अगस्त 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिख कर नवनिर्मित ” पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भिवानी” तथा ” महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास (महेंद्रगढ़)” में एमबीबीएस में इसी शैक्षणिक सत्र में एडमिशन के लिए अनुमति देने का अनुरोध किया था। इस मामले में त्वरित संज्ञान लिया गया, जिसकी बदौलत इन दोनों कॉलेजों में 100 -100 सीटों पर एडमिशन के लिए “राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग” से अनुमति पत्र मिल गया है।

RELATED NEWS

Most Popular