Saturday, February 28, 2026
HomeहरियाणाHaryana Gangster Death : गैंगस्टर संजय भेड़िया ने पुलिस से घिरता देख...

Haryana Gangster Death : गैंगस्टर संजय भेड़िया ने पुलिस से घिरता देख खुद को मारी गोली ,मौके पर मौत

Haryana Gangster Death :हरियाणा में वांटेड अपराधी बाबा गैंग के दादरी निवासी संजय भेड़िया ने पुलिस से घिरता देख खुद को गोली मार ली। जिसके बाद पुलिस बदमाश को सिंघाना के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा की एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि संजय सिंघाना थाना क्षेत्र के मेहराणा के पास बूटीनाथ आश्रम में छिपा हुआ है। जिसके बाद टीम ने आश्रम की घेराबंदी करके उसे सरेंडर के लिए कहा था। पुलिस से घिरता देखकर बदमाश ने पहले हवाई फायर किया और दूसरा फायर जमीन पर किया। उसे जब लगा कि वह आज पकड़ा जाएगा तो उसने अपने सिर में फायर कर दिया और उसकी मौत हो गई।

भेड़िया के नाम से कुख्यात गैंगस्टर संजय हरियाणा के चरखी दादरी जिले गांव कलियाणा में क्रेशर ठेकेदारों से रंगदारी, लूट और किडनैपिंग करता था। संजय भेड़िया पर लूट, अपहरण सहित अनेक दर्जनभर मामले दर्ज हैं। संजय उर्फ भेड़िया 5 हजार रुपए का इनामी बदमाश था।

RELATED NEWS

Most Popular