Saturday, July 25, 2026
Homeहरियाणारोहतकहरियाणा फ्लोर बॉल एसोसिएशन का हुआ विस्तार, नई कार्यकारिणी की घोषणा 

हरियाणा फ्लोर बॉल एसोसिएशन का हुआ विस्तार, नई कार्यकारिणी की घोषणा 

रोहतक : हरियाणा फ्लोर बॉल एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। सनसिटी क्लब में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. दीपेंद्र आर्य की उपस्थिति तथा चुनाव अधिकारी पुलकित वशिष्ठ की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुभाष रुहिल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कर्मजीत नैन को उपाध्यक्ष, सुरजीत नैन को महासचिव, जगत चहल को सह सचिव, सुशील शास्त्री को कोषाध्यक्ष तथा विकास एवं प्रवीण को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र फौगाट ने सभी नव-मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के सहयोग से हरियाणा में फ्लोर बॉल खेल को नई पहचान और नई ऊंचाइयां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल्द ही राज्य स्तरीय फ्लोर बॉल लीग का आयोजन किया जाएगा, जिससे उभरती प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा।

राष्ट्रीय महासचिव डॉ. दीपेंद्र आर्य ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हरियाणा फ्लोर बॉल एसोसिएशन खेल के विकास, खिलाडिय़ों के हितों की रक्षा तथा प्रदेश में फ्लोर बॉल को लोकप्रिय बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगी।

चुनाव अधिकारी पुलकित वशिष्ठ एवं गौरव ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का समर्थन किया तथा प्रदेशभर में फ्लोर बॉल के व्यापक प्रचार-प्रसार, खिलाडिय़ों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने एवं नियमित प्रतियोगिताओं के आयोजन का संकल्प लिया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular