Saturday, November 22, 2025
Homeखेल जगतHaryana Election : टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी चुनावी...

Haryana Election : टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी चुनावी मैदान में उतरे ,जानें किसके लिए मांगे वोट

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में प्रचार – प्रसार को लेकर होड़ मची हुई है। ऐसी कड़ी में अब टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी हरियाणा के चुनावी मैदान में उतर गए हैं। बुधवार को पूर्व किक्रेटर वीरेंद्र सहवाग हरियाणा के तोशाम पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी के लिए वोट मांगे।

जनसभा को संबोधित करते हुए क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि तम्म लोगां नै कती स्टेडियम जिसा लट्ठ गाड़ राख्या सै। इतनी आवाज तो स्टेडियम में भी ना आई जितनी आड़े आण्ण लाग री सै।

बस या उम्मीद करूं सूं की अनिरुद्ध चौधरी को लेके जाओगे विधानसभा, चंडीगढ़ बिठाओगे। मैं तो बस या प्रार्थना करण आया सूँ ताऊ, ताईयां तैं, चाचा, भाई-भाणै तैं सब तैं की 5 तारीख न जब वोट घालण जाओ, एक नंबर पर अनिरुद्ध चौधरी का नाम आवैगा, बटन दबाएके जीता दिया। बोले मान लौगे मेरी बात, बस तम मांनंगे तो सब मांनंगे और राम राम के साथ भाषण खत्म कर दिया। विरेन्द्र सहवाग ने कहा कि तोशाम की जनता अनिरुध्द को जीतकर चंडीगढ़ भेजेगी। जिसके बाद तोशाम में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।।

बता दें कि तोशाम सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी और पोते अनिरुद्ध चौधरी के बीच मुकाबला है। श्रुति, किरण चौधरी की बेटी हैं तो वहीं अनिरुद्ध चौधरी BCCI के पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह महेंद्रा के बेटे हैं।

RELATED NEWS

Most Popular