Monday, July 27, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पीजीआई में सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली; पुलिस महकमे...

रोहतक पीजीआई में सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

रोहतक में पीजीआईएमएस के पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शुक्रवार सुबह पुलिस कर्मी ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीएसपी गुलाब सिंह, सीआईए स्टाफ व एफएसएल टीम  मौके पर पहुंची और सबूत एकत्र कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सब इंस्पेक्टर पवन कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव सुंडाना के रहने वाले थे। वह वर्तमान में रोहतक की कैलाश कॉलोनी में रह रहे थे। उनके दो बच्चे है। अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पवन झज्जर में तैनात थे। 5 दिन की छुट्‌टी पर घर आए हुए थे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular