Monday, July 27, 2026
HomeदेशCM नायब सिंह सैनी गुजरात पहुंचे: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन...

CM नायब सिंह सैनी गुजरात पहुंचे: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर जताया दुःख; परिवारजनों काे ढांढस बंधाया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को गुजरात के गांधीनगर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और परिवारजनों का ढांढस बंधाया।

अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि विजय रूपाणी जी का एक लंबा राजनीतिक सफर रहा है। उनका जीवन सादगी भरा रहा और वे सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहे। हम लगातार संपर्क में थे, हमेशा एक- दूसरे से मिलते थे। उनके निधन से सिर्फ परिवार को ही नहीं, बल्कि गुजरात की जनता और पूरे देश में लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

सैनी ने कहा कि हाल ही में अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने इस घटनाक्रम में सभी मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से परिजनों को दुःख सहन करने और दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना भी की। इस मौके पर हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक भी मौजूद रहे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular