Haryana CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony : पंचकूला के दशहरा मैदान में आयोजित समारोह में नायब सिंह सैनी गुरुवार को हरियाणा के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली।
अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने ली मंत्री पद की शपथ
बादशाहपुर सीट से विधायक राव नरबीर ने शपथ ली
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत बीजेपी के कई नेता शामिल होंगे, इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई राज्यों के सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ इन मंत्रियों ने ली शपथ
- अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक बने अनिल विज ने शपथ ली
- इसराना विधानसभा सीट से विधायक कृष्णलाल पंवार ने शपथ ली
- बादशाहपुर सीट से राव नरबीर सिंह ने शपथ ली
- पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा ने शपथ ली
- फरीदाबाद सीट से विधायक विपुल गोयल ने शपथ ली
- सोनीपत जिले की गाेहाना सीट से विधायक डॉ अरविंद शर्मा ने शपथ ली
- यमुनानगर जिले की रादौर सीट से विधायक श्याम सिंह राणा ने शपथ ली
- बरवाला विधानसभा से विधायक रणवीर सिंह गंगवा ने शपथ ली
- जींद जिले की नरवाना सीट से विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने शपथ ली
- भिवानी जिले की तोशाम सीट से विधायक श्रुति चौधरी ने शपथ ली
- महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा सीट से विधायक आरती राव केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी ने शपथ
- फरीदाबाद जिले की तिगांव सीट से विधायक बने राजेश नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली
- पलवल विधानसभा के विधायक गौरव गौतम ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली