Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा के CM खट्टर मंत्रियों सहित जायेंगे अयोध्या, आस्था ट्रेन हुई फुल

हरियाणा के CM खट्टर मंत्रियों सहित जायेंगे अयोध्या, आस्था ट्रेन हुई फुल

- Advertisment -

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर मंत्रियों सहित रामलला के दर्शन करने के लिए 8 फरवरी को अयोध्या जाएंगे। उनके साथ मंत्री और 2000 रामभक्त अयोध्या जाएंगे। राम के दर्शन के लिए हरियाणा से जाने वाली आस्था स्पेशल ट्र्रेन फुल हो गई है।

- Advertisment -

हिसार। हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर मंत्रियों सहित प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए ललायित हैं और जल्द अयोध्या की तरफ प्रस्थान करने वाले हैं। दरअसल अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। मंदिर के उद्घाटन के बाद से वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हर कोई बस अपने रामलला की एक झलक पाना चाहता है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इन दिनों भगवान राम की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि हरियाणा के सीएम रामलला के दर्शन करने के लिए जल्द ही अयोध्या भी जाएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपनी कैबिनेट के साथ 8 फरवरी को रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे।

आस्था ट्रेन हुई फुल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मंत्री और 2000 रामभक्त भी जाने वाले हैं। इसी वजह से रामलला के दर्शन के लिए हरियाणा से जाने वाली आस्था स्पेशल ट्र्रेन फुल हो गई है। इसमें विहिप, आरएसएस के जिला स्तर के पदाधिकारी और संतों के लिए सीटें आरक्षित कराई गई है। इन सभी की सूची भी रेलवे को सौंप दी गई है। आस्था स्पेशल ट्रेन आठ फरवरी को सुबह 11 बजे हिसार से रवाना होगी। 11.30 पर हांसी, 1.10 भिवानी, 1.35 पर कलानौर, 2.30 पर रोहतक पहुंचेंगी। 3.30 पर शकूर बस्ती पहुंचेगी और 3.50 मिनट पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। नौ जनवरी को सुबह पांच बजे ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी।

8 तारीख को ही अयोध्या जाएंगे सीएम खट्टर

बता दें कि सीएम मनोहर लाल भी आठ को ही अयोध्या जाएंगे। सीटें बुक हो जाने के कारण आम लोग फिलहाल इसमें सफर नहीं कर पाएंगे। आस्था स्पेशल ट्रेन सुबह 11 बजे हिसार रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इसके बाद हांसी, भिवानी, कलानौर, रोहतक, शकूर बस्ती होते हुए दोपहर 3.50 पर दिल्ली पहुंचेगी। यहां से सीधे अयोध्या रवाना होगी। ट्रेन में लोगों को ले जाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हरियाणा को 27 जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन से 74 रामभक्त अयोध्या जाएंगे।

तीर्थ क्षेत्रपुरम में ठहरेंगे हरियाणा सीएम

विहिप के प्रदेश मंत्री वरुण कुमार ने बताया कि विहिप और आरएसएस के जिला स्तर के पदाधिकारी, कारसेवक और उन संतों को ले जाया जा रहा है, जिनके पास प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं आया था। चयनित सभी लोगों की सूची आरक्षण के लिए रेलवे को सौंप दी गई है। सभी रामभक्त वहां राम जन्म भूमि मंदिर से तीन किलोमीटर दूर बसाए गए तीर्थ क्षेत्रपुरम में ठहरेंगे। गौरतलब है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन यानी बुधवार को भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

यूपी के सीएम योगी ले रहे अपडेट

रामलला ने बुधवार को भक्तों को हरे रंग के वस्त्रों में दर्शन दिए, और मुकुट धारण किए रामलला आज अपने भक्तों को 15 घंटे दर्शन देंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर में दर्शन को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं। वहीं यूपी के प्रमुख सचिव, गृह, संजय प्रसाद ने कहा कि भक्तों को आज दर्शन करने में किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 4-4.5 लाख भक्तों ने मंदिर में पूजा की। मंदिर में भक्तों को किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े, ये सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने निर्देश दिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular