Saturday, September 28, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पद्मश्री अवार्डियों को किया सम्मानित

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज अपने निवास संत कबीर कुटीर पर पधारे पद्मश्री अवार्डी महावीर गुड्डू, डॉ हरि ओम, गुरविंदर सिंह और प्रो. रामचंद्र सिहाग को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हरियाणा प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वालों को मान्यता देते हुए केंद्र सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। युवा पीढ़ी को सर्वोच्च नागरिक अवार्ड के बारे जानकारी होनी चाहिए और ऐसे अवार्डियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि महावीर गुड्डू को लोक संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रो. रामचंद्र सिहाग द्वारा मधुमक्खी पालन को बड़े स्तर पर अपनाने, डॉ हरि ओम द्वारा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा श्री गुरविंदर सिंह द्वारा समाज कल्याण में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular