Saturday, May 4, 2024
Homeशिक्षाHaryana Board 10th Result 2023: कल जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का...

Haryana Board 10th Result 2023: कल जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम, यहां देखें

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Board 10th Result 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE), भिवानी कुछ ही देर बाद हरियाणा बोर्ड एचबीएसई कक्षा 10 और एचबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित करेगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2023 आज 15 मई और कक्षा 10वीं का रिजल्ट 16 मई को जारी होगा। बीएसईएच के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने मीडिया चैनलों को इसकी जानकारी दी है। हालांकि, हरियाणा बोर्ड की तरफ से ऐसे कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

HBSE 10वीं का रिजल्ट 2023 तारीख
मीडिया रिपोर्टस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले एचबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं और उसके एक दिन बाद यानी कल 10वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। रिपोर्टों से पता चलता है कि हरियाणा बोर्ड एचबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2023 की घोषणा 15 मई को की जाएगी। इस बीच, हरियाणा बोर्ड एचबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2023 की घोषणा 16 मई, 2023 को होने की उम्मीद है। हरियाणा बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा एक प्रेस विज्ञप्ति में की जाएगी। इस दौरान अधिकारी बीएसईएच के टॉपर्स और पास प्रतिशत का भी खुलासा करेंगे।

बीएसईएच 10वीं हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2023: ऐसे करें चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-bseh.org पर जाएं।
दिखाई देने वाले होमपेज पर बीएसईएच 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
अपना रोल नंबर और अन्य पूछे गए विवरण दर्ज करें।
एचबीएसई परिणाम 2023 की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

HBSE Result 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा जारी

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular