Saturday, October 24, 2026
Homeशिक्षाहरियाणा बोर्ड ने एचटेट अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दिया अवसर

हरियाणा बोर्ड ने एचटेट अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दिया अवसर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव  दीपक बाबूलाल करवा बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाने का अवसर दिया गया है, अभ्यर्थी 06 व 07 नवंबर, 2026 को शिक्षा बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर उपस्थित होकर अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवा सकते हैं। ज्ञात रहे कि इस परीक्षा का आयोजन 04 व 05 जुलाई, 2026 को करवाया गया था तथा परीक्षा परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया जा चुका है। पूर्व में सभी अभ्यर्थियों को 10 अगस्त से 12 अगस्त, 30 व 31 अगस्त तथा 04 अक्तूबर, 2026 को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु अवसर दिए गए थे।

उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु केवल एक अथवा दो अवसर मिले हैं और जिनका परीक्षा परिणाम RLV (Result late due to verification) दर्शाया गया है, ऐसे अभ्यर्थियों को 06 व 07 नवंबर, 2026 को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 से संबंधित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु तीन अवसर मिल चुके हैं तथा शिक्षा बोर्ड द्वारा दिए गए तीनों अवसरों पर यह प्रक्रिया पूर्ण करने में अनुपस्थित रहे हैं, ऐसे अभ्यर्थी 06 नवंबर, 2026 तक शिक्षा बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर कमरा नं 28 में इस आशय का प्रतिवेदन देते हुए एचटेट परीक्षा से संबंधित इंफोर्मेशन बुलेटिन में वर्णित फीस/जुर्माना राशि जमा करवाकर 06 नवंबर से 07 नवंबर, 2026 तक अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर वेरिफिकेशन केन्द्र स्थापित किया गया है। अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी भी निर्धारित तिथियों में बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाने हेतु अपना फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र तथा मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय उपलब्ध करवाए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर/ई-मेल पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया बारे संदेश भेजा जा रहा है। जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

RELATED NEWS

Most Popular