Saturday, October 24, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में चाकू से वार कर पत्नी की हत्या : सीआरपीएफ में...

रोहतक में चाकू से वार कर पत्नी की हत्या : सीआरपीएफ में कार्यरत है आरोपी पति, छुट्टी पर घर आया था

रोहतक जिले के गांव बहुअकबरपुर में घरेलू कलह के चलते पत्नी की चाकू से वार कर हत्या कर करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर बहुअकबरपुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पहचान मनीषा  (36 साल) पत्नी सोमबीर निवासी गांव बहुअकबरपुर के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि मनीषा का पति सोमबीर मणिपुर में सीआरपीएफ में कार्यरत है। वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर गांव आया था। शुक्रवार शाम को किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्साए सोमबीर ने मनीषा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और मौके से फरार हो गया। इसके पड़ोसियों ने घायल मनीषा को संभाला लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं इस बारे में बहुअकबरपुर थाना इंचार्ज जसबीर ने बताया कि डेड वॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी हुई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

RELATED NEWS

Most Popular