Wednesday, April 22, 2026
Homeशिक्षाHaryana Board : यू.एम.सी. केसों की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी

Haryana Board : यू.एम.सी. केसों की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी

Haryana Board : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सेकेण्डरी व सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 में जिन परीक्षार्थियों के अनुचित साधन संबंधी केस (यू.एम.सी.) दर्ज हुए थे, ऐसे परीक्षार्थियों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर 29 अप्रैल, 2026 को प्रात: 9.30 बजे बुलाया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि संबंधित परीक्षार्थी निर्धारित तिथि व समय पर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर पहुंचना सुनिश्चित करें। सभी संबंधित परीक्षार्थियों/संस्थाओं को व्यक्तिगत सुनवाई की सूचना ई-मेल/एस.एम.एस. के माध्यम से भेज दी गई है। इसके अतिरिक्त अनुचित साधन (यू.एम.सी.) संबंधी परीक्षार्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर भी उपलब्ध है।

RELATED NEWS

Most Popular