Saturday, October 17, 2026
Homeदेशहरियाणा बोर्ड ने डी.एल.एड. छात्र-अध्यापकों को दिया मर्सी चांस

हरियाणा बोर्ड ने डी.एल.एड. छात्र-अध्यापकों को दिया मर्सी चांस

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021 व 2022 के छात्र-अध्यापकों को सितंबर/अक्तूबर-2026 में संचालित होने वाली परीक्षा में मर्सी चांस दिया गया है।

यह जानकारी देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ व सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021 व 2022 के छात्र-अध्यापक/अध्यापिका जिन्होंने डी.एल.एड. दो वर्षीय कोर्स में दाखिला लिया था और उनका परीक्षा परिणाम प्रथम व द्वितीय वर्ष में एक विषय/अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने के कारण डिप्लोमा पूर्ण नहीं हुआ है। उन सभी छात्र- अध्यापकों को डिप्लोमा पूर्ण करने हेतु एक मर्सी चांस प्रदान किया गया है। संबंधित छात्र अध्यापक/अध्यापिका प्रत्येक वर्ष की परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क 10,000/-रूपये सहित ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त प्रवेश वर्ष 2023-2025(प्रथम व द्वितीय वर्ष) तथा प्रवेश वर्ष 2024-2026(प्रथम वर्ष) परीक्षा में अनुत्तीर्ण/रि-अपीयर रहे छात्र-अध्यापक/अध्यापिका जो किन्हीं कारणों से ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए थे, वे सभी बनता शुल्क सहित सितंबर/अक्तूबर-2026 परीक्षा आरंभ होने से 20 दिन पूर्व तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,भिवानी के कमरा नंबर-28 में अपना ऑफलाइन आवेदन-फार्म व फोटो संबंधित संस्था से सत्यापित करवाने उपरान्त दस्ती जमा करवा सकते हैं। जो संस्थाएं बंद हो चुकी उनसे संबंधित छात्र अध्यापक/अध्यापिकाएं ऑफलाइन आवेदन फार्म संबंधित जिला डाईट से सत्यापित करवा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन प्रोफार्मा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।

यदि किसी संस्था को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो वे दूरभाष नंबर 01664-254305 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED NEWS

Most Popular