Monday, March 30, 2026
Homeदेशहरियाणा बोर्ड परीक्षा : उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल से...

हरियाणा बोर्ड परीक्षा : उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल से शुरू होगा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) फरवरी/मार्च-2026 परीक्षाएं समापन की ओर है। सेकेण्डरी कक्षा की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल से आरंभ हो रहा है।

शिक्षा बोर्ड द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं के अंकन का कार्य 22 जिलों में करवाया जा रहा है। प्रदेशभर में सेकेण्डरी की परीक्षा के लिए 75 मूल्यांकन केन्द्र बनाए हैं। सेकेण्डरी कक्षा के अंकन कार्य हेतु लगभग 6969 अध्यापक नियुक्त किए गए हैं तथा मूल्यांकन का कार्य 24 अप्रैल तक करवाया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) फरवरी/मार्च-2026 परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 3 अप्रैल से आरंभ होकर 28 अप्रैल तक करवाया जाएगा। प्रदेशभर में सीनियर सेकेण्डरी की परीक्षा के लिए 52 मूल्यांकन केन्द्र बनाए हैं। सीनियर सेकेण्डरी की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए लगभग 5009 प्राध्यापक नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेण्डरी(शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) फरवरी/मार्च-2026 की परीक्षा का परिणाम मई के दूसरे सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद सेकेण्डरी की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम दिन एक उप-परीक्षक/एकल-परीक्षक द्वारा 15 उत्तरपुस्तिकाएं जांच की जानी है। इसके पश्चात प्रतिदिन 30 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जानी है। उप-परीक्षकों द्वारा जांच की गई कुल उत्तरपुस्तिकाओं में से रैण्डमली आधार पर 10 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं की जांच मुख्य परीक्षक द्वारा की जानी हैं। बता दें कि बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से आरंभ हुई थी।

RELATED NEWS

Most Popular