Saturday, August 15, 2026
HomeदेशHBSE Exams: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित की,...

HBSE Exams: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा की तिथि घोषित की, जुलाई में आयोजित होंगी परीक्षाएं  

HBSE Exams: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार व सचिव डॉ० मुनीश नागपाल ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक) एक दिवसीय कम्पार्टमेंट परीक्षा तथा सेकेण्डरी (शैक्षिक) की कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.), पूर्ण विषय एवं अंक सुधार परीक्षाओं का आयोजन जुलाई में करवाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक) की कम्पार्टमेंट की एक दिवसीय परीक्षा का आयोजन 04 जुलाई, 2025 को करवाया जाएगा।

इसी प्रकार सेकेण्डरी (शैक्षिक)की कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.), पूर्ण विषय एवं अंक सुधार परीक्षाएं 5 जुलाई से 14 जुलाई, 2025 तक संचालित होंगी। दोनों परीक्षाओं के तिथि-पत्र की विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का समय दोपहर 02:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक रहेगा तथा परीक्षा केन्द्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी।

सम्बन्धित परीक्षार्थी परीक्षा कार्यक्रम व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular