Monday, May 20, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र: रोहतक विधायक बीबी बत्रा ने अवैध कॉलोनियों का...

हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र: रोहतक विधायक बीबी बत्रा ने अवैध कॉलोनियों का मुद्दा उठाया

- Advertisment -
- Advertisment -

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने हरियाणा में अवैध कॉलोनियों का मुद्दा उठाया। बीबी बत्रा ने अवैध कॉलोनियों के आंकड़े पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमारे समय में 5352 अवैध कॉलोनियां थीं। अनाधिकृत कॉलोनियों को लेकर कांग्रेस के विधायक बीबी बत्रा ने सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि 2014 में अनधिकृत कॉलोनियां कितनी थीं? 2005 से 2014 में नियमित हुई कॉलोनियों की संख्या कितनी थी? 2014 से 2023 तक कितनी अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया गया? इस पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह ऐसा विषय है जिस पर आधे घंटे की चर्चा रखी जाए। इस पर विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि आप लिखकर देंगे उसपर विचार करेंगे।

7 बिंदुओं पर मांगी जानकारी

रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने सरकार से अवैध कॉलोनी को लेकर 7 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। इसके सप्लीमेंट्री प्रश्न पूछते हुए बत्रा ने कहा कि 2014 में हरियाणा में 11,665 अवैध कॉलोनी का डाटा जो सरकार ने दिया वह गलत है। सरकार इन कॉलोनियों को वैध कर रही है, लेकिन सुविधाओं की कोई बात नहीं हो रही है। साथ ही सरकार अवैध कॉलोनी काटने वालों को संरक्षण दे रही है। मात्र 700 लोगों पर ही एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि अवैध कॉलोनी की संख्या ज्यादा है। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जो भी अवैध कॉलोनियां का पूरा ब्यौरा दिया जाएगा। कांग्रेस और बीजेपी के राज में कितनी अवैध कालोनियां बनी है, उसकी भी जानकारी दी जाएगी।

बलराज कुंडू ने उठाया महिला कॉलेज का मुद्दा

शून्यकाल के दौरान विधायक बलराज कुंडू ने महिला कॉलेज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है। प्रदेश में सड़कों के हालात खराब हैं। प्रदेश में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। इसके साथ ही बलराज कुंडू ने सदन में सीवरेज की समस्या का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार कोई जवाब नहीं देती है। सदन में उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ बातें ना करें काम भी करे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular