Saturday, February 28, 2026
Homeदेशगुरमीत राम रहीम को 13वीं बार पैरोल, 21 दिन जेल से बाहर...

गुरमीत राम रहीम को 13वीं बार पैरोल, 21 दिन जेल से बाहर रहेगा; सिरसा डेरा पहुंचा

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को 13वीं बार परोल मिली है।

21 दिन की पैरोल मिलने के बाद बुधवार सुबह जेल से बाहर निकला। उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा उसे लेने रोहतक जेल पहुंची थी। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरमीत राम रहीम सिरसा डेरे पर पहुंचा है। फरलो के दौरान राम रहीम सिरसा डेरे में ही रहेगा। 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है।

बता दें इससे पहले राम रहीम दिल्ली चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था।  2017 के बाद वह 13वीं बार जेल से बाहर आया है।

राम रहीम वर्ष 2017 से रोहतक की सुनारियां जेल में दो साध्वियों के साथ रेप और पत्रकार छत्रपति हत्या के मामले में सजा काट रहा है। वहीं, रणजीत सिंह की हत्या के केस में उसे सजा सुनाई गई थी। बाद में हाई कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। सीबीआई ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।

RELATED NEWS

Most Popular