Thursday, August 13, 2026
Homeदेशचना व मसूर के प्रदर्शन प्लांट, बीज वितरण, पौध एवं मृदा संरक्षण...

चना व मसूर के प्रदर्शन प्लांट, बीज वितरण, पौध एवं मृदा संरक्षण प्रबंधन के लिए दिया जाएगा अनुदान

हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (दलहन) स्कीम के अन्तर्गत हरियाणा के सभी जिलों में चना व मसूर के प्रदर्शन प्लांट, बीज वितरण व पौध एवं मृदा संरक्षण प्रबंधन के वितरण पर किसानों को अनुदान दिया जाना है।अनुदान लेने के इच्छुक किसान कृषि तथा किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट https://agriharyana.gov.in/ पर जाकर क्लिक करें।

कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक किसान अपना आवेदन फसल की बिजाई व फसल के समय अनुसार तक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के कृषि विकास अधिकारी/खण्ड कृषि अधिकारी/ उपमण्डल कृषि अधिकारी/ उप कृषि निदेशक के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular