Monday, September 28, 2026
Homeहरियाणारोहतकके.वी.एम. पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया

के.वी.एम. पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया

के.वी.एम. पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं टीम भावना का विकास करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के नवनियुक्त छात्र-नेताओं को उनके पदों की शपथ दिलाई गई तथा बैज प्रदान किए गए।

विद्यालय के हेड बॉय कुनाल तथा हेड गर्ल अनु नियुक्त किए गए। खेल गतिविधियों के संचालन एवं नेतृत्व के लिए स्पोर्ट्स हेड बॉय गर्वित और स्पोर्ट्स हेड गर्ल अक्षरा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

हाउस कैप्टनों में Peacekeeper House से कुनाल एवं दीक्षा, Dream Creator House से हिमांशु एवं नैन्सी, Kind Hearted House से दिपांशु एवं नेहा, तथा Eco-Friendly House से प्रतीक एवं चाहत को हाउस कैप्टन नियुक्त किया गया।

विद्यालय स्कूल संचालक कर्मवीर मायना , प्रधानाचार्या डॉ मीना कौशिक ने सभी नवनियुक्त छात्र-नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने साथियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

समारोह का समापन सभी छात्र-नेताओं को उनके उज्ज्वल नेतृत्व एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाओं के साथ हुआ।

RELATED NEWS

Most Popular