Sunday, January 25, 2026
Homeपंजाबपंजाब में 1 मई को सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

पंजाब में 1 मई को सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

पंजाब में 1 मई 2024 बुधवार को सार्वजनिक अवकाश है। इस दिन पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल 1 मई को मई दिवस (मजदूर दिवस) है। सरकार ने इसे साल 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में जगह दी है। सरकार ने मई दिवस के मौके पर छुट्टी की घोषणा की है। जिसके चलते पूरे पंजाब में स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है। पहली बार मजदूर दिवस मनाने का निर्णय 1889 में लिया गया था। इस दिन को मनाने की योजना अमेरिका के शिकागो में शुरू हुई, जब मजदूर सड़कों पर एक साथ आये।

अब बालवाटिका में बच्चों का दाखिला करवाने पर फीस नहीं देनी होगी, स्कूल मुखियाओं निर्देश जारी

यह आंदोलन 1886 से पहले अमेरिका में शुरू हुआ था। इस आंदोलन में अमेरिकी मजदूर सड़कों पर उतर आये। मजदूर अपने हक के लिए हड़ताल पर चले गये। इस आंदोलन का कारण मजदूरों के काम के घंटे थे। उस दौरान मजदूर दिन में 15-15 घंटे काम करते थे। आंदोलन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर गोलियां चलायीं। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं की जान चली गई. सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गए।

RELATED NEWS

Most Popular