Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकऑटो रिक्शा चलाने की इच्छुक महिलाओं के लिए अच्छी खबर, डीसी रोहतक...

ऑटो रिक्शा चलाने की इच्छुक महिलाओं के लिए अच्छी खबर, डीसी रोहतक ने की ये घोषणा

- जिला प्रशासन द्वारा दिलवाया जाएगा निशुल्क चालक प्रशिक्षण- प्रशिक्षण के साथ बनाये जाएगे चालक लाईसेंस- इच्छुक महिलाएं ऑटो यूनियन अथवा आरटीए सचिव कार्यालय में करवाये पंजीकरण

रोहतक। ऑटो रिक्शा चलाने की इच्छुक महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। रोहतक जिला प्रशासन द्वारा निशुल्क चालक प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि शहर में महिलाओं को सुरक्षित यातायात सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये गए हैं। ऑटो रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलायें ऑटो यूनियन या प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव के कार्यालय में नामाकंन करवाये। जिला प्रशासन द्वारा ऐसी महिलाओं को चालक प्रशिक्षण केन्द्र से निशुल्क प्रशिक्षण दिलवाकर चालक लाईसेेंस भी बनाये जाएंगे।

उपायुक्त अजय कुमार स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के साथ शहर में महिलाओं को सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के संदर्भ में आयोजित बैठक कीअध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ऑटो रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलाओं को निशुल्क चालक प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। इसके साथ ही ऐसी महिलाओं के चालक लाईसेंस भी बनाए जाएंगे। महिलाएं चालकों के ऑटो रिक्शा में बैठकर महिलाएं स्वयं को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। शहर में महिला चालकों द्वारा गुलाबी ऑटो चलाई जा रही हैं । उन्होंने महिला ऑटो चालको से बातचीत भी की तथा इच्छुक महिलाओं को प्रोत्साहित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से शहर में संचालित किए जा रहे ऑटो रिक्शा को पंजीकरण संख्या सहित टोकन दिए जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों को समय-समय पर यातायात के नियमों की जानकारी दी जाती हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular