Wednesday, August 19, 2026
Homeहरियाणायात्रियों के लिए खुशखबरी : रोहतक से शिमला के लिए चलेगी रोडवेज...

यात्रियों के लिए खुशखबरी : रोहतक से शिमला के लिए चलेगी रोडवेज बस

रोहतक : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक द्वारा रोहतक से शिमला के लिए 19 मई से सीधी बस सेवा शुरू करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा है कि यह सेवा आम यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। जनहित को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही यह सुविधा रोहतक एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तक सुगम एवं सीधा आवागमन उपलब्ध कराएगी।

सचिन गुप्ता ने कहा है कि यह बस सेवा 19 मई 2026 से प्रारंभ होगी, जो रोहतक से वाया चंडीगढ़ एवं कालका होकर शिमला तक संचालित की जाएगी। यह बस स्थानीय बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 10:05 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन सुबह 7 बजे शिमला से रोहतक के लिए वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि लगभग 373 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस बस सेवा का प्रति यात्री किराया 581 रुपये निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि यह बस सेवा प्रतिदिन संचालित होगी, जिससे पर्यटकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा अन्य यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी जनहित से जुड़ी ऐसी सुविधाएं बढ़ाई जाती रहेंगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular