Wednesday, April 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशHaj Yatra पर जाने वालों के लिए खुशखबरी: भारत का कोटा बढ़ाया...

Haj Yatra पर जाने वालों के लिए खुशखबरी: भारत का कोटा बढ़ाया गया, तीर्थयात्रियों के लिए पोर्टल खोलने की मंजूरी

Haj Yatra 2025 : भारत सरकार ने हज यात्रा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। हज कोटे का आवंटन 2025 में 175,025 हो गया है। 2014 में यह 136,020 था। हर साल इस कोटे को हज का समय के करीब आने पर सऊदी अधिकारियों की ओर से अंतिम रूप दिया जाता है।

वहीं सरकार के हस्तक्षेप के कारण, सऊदी हज मंत्रालय ने मीना में वर्तमान स्थान की उपलब्धता के आधार पर 10,000 तीर्थयात्रियों के संबंध में अपना कार्य पूरा करने हेतु सभी संयुक्त हज समूह संचालकों के लिए हज पोर्टल (नुसुक पोर्टल) को फिर से खोलने पर सहमति व्यक्त की है। मंत्रालय ने संयुक्त हज समूह संचालकों को तत्काल कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।

अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय (MoMA) भारत की हज समिति के माध्यम से भारत को आवंटित कोटे के बड़े भाग की व्यवस्था करता है। चालू वर्ष में इस कोटे की संख्या 122,518 है। हज के लिए उड़ान कार्यक्रम, परिवहन, मीना शिविर, आवास और अतिरिक्त सेवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सऊदी सरकार की ओर से निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी कर ली गई हैं।

निजी टूर ऑपरेटरों को शामिल किया गया

परंपरा के अनुसार, कोटे का शेष भाग निजी टूर ऑपरेटरों को आवंटित किया गया है। सऊदी सरकार के दिशा-निर्देशों में बदलाव के कारण, इस वर्ष अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की ओर से 800 से अधिक निजी टूर ऑपरेटरों को संयुक्त हज समूह संचालक (CHGO) कहलाने वाली 26 कानूनी संस्थाओं में शामिल किया गया है। कानूनी समस्याओं का समाधान करते हुए, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की ओर से इन 26 संयुक्त हज समूह संचालकों को हज कोटा का आवंटन काफी पहले ही कर दिया गया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular