Wednesday, March 12, 2025
Homeउत्तर प्रदेशवाहन चालकों के लिए खुशखबरी : अब RC चिप युक्त स्मार्ट कार्ड...

वाहन चालकों के लिए खुशखबरी : अब RC चिप युक्त स्मार्ट कार्ड में मिलेगी, जानिए- क्या होंगे फायदे

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार लगातार डिजिटल यूपी मिशन को गति दे रही है। प्रदेश में अब मोटर वाहनों की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) चिप युक्त स्मार्ट कार्ड के रूप में जारी की जाएगी। परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति दे दी है।

इस फैसले से वाहन स्वामियों को अपने दस्तावेज संभालने में सहूलियत मिलेगी और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आएगी।  इस फैसले से वाहन स्वामियों को कई बड़े लाभ मिलेंगे

  • आरसी के गीले होने, कटने-फटने की समस्या समाप्त होगी।
  • डुप्लीकेसी रोकने के लिए माइक्रो चिप में डेटा सुरक्षित रहेगा।
  • उच्च गुणवत्ता वाली टिकाऊ आरसी मिलेगी, जिससे दीर्घकालिक उपयोग संभव होगा।
  • पुलिस एवं परिवहन अधिकारियों के लिए जांच प्रक्रिया होगी आसान।
  • डिजिटलाइजेशन से भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक।

स्मार्ट कार्ड में कैसे सुरक्षित रहेगा डेटा?

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि स्मार्ट कार्ड आरसी में दो प्रकार के डेटा संग्रहित होंगे। पहला, भौतिक रूप से दिखने वाला भाग और दूसरा कार्ड रीडर मशीन से पढ़ा जाने वाला भाग।

यह जानकारी होगी:

  • वाहन का पंजीयन नंबर, तिथि और वैधता
  • चेचिस नंबर, इंजन नंबर, स्वामी का नाम और पता
  • ईंधन का प्रकार, प्रदूषण मानक, वाहन का मॉडल और रंग
  • सीटिंग, स्टैंडिंग और स्लीपिंग क्षमता
  • वजन क्षमता, हॉर्स पावर, व्हील बेस और फाइनेंसर का नाम

मशीन से पढ़े जाने वाले भाग में यह विवरण होगा

  • पंजीयन और वाहन स्वामी की पूरी जानकारी
  • चालान, परमिट और फाइनेंसर से संबंधित डेटा
  • ट्रेलर/सेमी ट्रेलर अटैच होने की दशा में विवरण
  • आर्टीकुलेटेड वाहन व रिट्रोफिटमेंट से जुड़ी जानकारी

योगी सरकार के इस निर्णय से परिवहन विभाग और पुलिस की जांच प्रक्रिया को डिजिटल रूप से मजबूत किया जाएगा।

  • कार्ड रीडर के जरिए मौके पर ही आरसी की सत्यता जांची जा सकेगी।
  • कोई भी फर्जीवाड़ा या डुप्लीकेट आरसी बनाना असंभव होगा।
  • डिजिटलीकृत प्रक्रिया से वाहन स्वामियों को लंबी सरकारी प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular