Wednesday, August 19, 2026
Homeहरियाणारोहतकखाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी: रोहतक स्टेशन से मदार...

खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी: रोहतक स्टेशन से मदार के लिए 15 जुलाई तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

रोहतक :  खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। 15 जुलाई तक रोहतक स्टेशन से मदार के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी।

यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भागेगा, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, पाल्हावास, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन मदार से सुबह 04:30 बजे रवाना होगी। दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी।

वहीं वापसी में रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन 3 से 15 जुलाई तक प्रतिदिन रोहतक से दोपहर 13:20 बजे चलेगी। रेवाड़ी 15:20 बजे पहुंचकर 15:30 बजे रवाना होगी और रात 22:35 बजे मदार पहुंचेगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular