Sunday, May 19, 2024
Homeदेशमहिला दिवस पर महिलाओं को तोहफा! LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी...

महिला दिवस पर महिलाओं को तोहफा! LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, X पर PM मोदी ने किया ऐलान

- Advertisment -
- Advertisment -

नई दिल्ली। महिला दिवस की सुबह देश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की गई है। ये तोहफा महिलाओं को ध्यान में रखते हुए महिला दिवस पर दिया गया। LPG Gas Cylinder की कीमतों में सीधे 100 रुपए की कटौती की गई है। खुद पीएम मोदी ने इसका ऐलान किया।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।सरकार के ये कदम देशभर की लाखों महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा है।

करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ कम होगा

देश की करोड़ों महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में 100 रुपये की कटौती करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में सोशल मीडिया साइट X पर एक ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की छूट देने का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य बेहतर होने वाला है।”

इससे पहले रक्षाबंधन में हुआ था कीमतों में बदलाव

इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर PM मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। देश के 33 करोड़ कंज्यूमर्स को इसका फायदा मिलेगा।

PM उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को बीते दिन 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। 7 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि इस योजना का लाभ 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब इसे बढ़ाकर 12 कर दिया गया है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 23वें महीने स्टेबल यानी जस की तस बनी हुई हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular